Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम के नेतृत्व में आज का भारत पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ विकास...

पीएम के नेतृत्व में आज का भारत पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ विकास के नित नए आयाम कर रहा स्थापितः महापौर

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के अंबेडकर नगर में आयोजित मंडल प्रशिक्षण शिविर में महापौर सुनील उनियाल गामा ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर उन्होंने अपने उद्बोधन में ‘आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी मुख्यधारा’ विषय पर श्रोताओं के मध्य प्रकाश डाला।

महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज का भारत निश्चित रूप से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। साथ ही साथ समांतर रूप से सबका साथ, सबका विकास एवं सब के विश्वास के मूल मंत्र पर चलकर भारत की एकता, अखंडता व संप्रभुता को अधिक मजबूती दे रहा है।

इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य हरीश डोरा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, मंडल महामंत्री अरुण खरबंदा, विपिन खंडूड़ी, पार्षद गण एवं पार्टी के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments