Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन जारी, कहा- देशभर में बजट की हुई...

पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन जारी, कहा- देशभर में बजट की हुई सराहना

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने मंगलवार से अपना मेगा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रचार के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। वह देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभर में बजट की सराहना हुई है।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित कर रहे हैं। सभी 13 जिलों में कार्यकर्ता एलईडी व डिजिटल स्क्रीन पर पीएम मोदी को सुन रहे हैं। देहरादून में सुभाष रोड स्थित एक होटल में पीएम मोदी के संबोधन के सुनने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments