Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी पहाड़ी टोपी में वर्चुअली जुड़े हरिद्वार की जनता से, कहा-...

पीएम मोदी पहाड़ी टोपी में वर्चुअली जुड़े हरिद्वार की जनता से, कहा- कांग्रेस यहां के वासियों को समझती है एटीएम

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहाड़ी टोपी में वर्चुअली हरिद्वार की जनता से जुड़े। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने संसाधनों को लूटा, हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है। ये उत्तराखंड को अलग राज्य ही नहीं बनने देना चाहते थे। पीएम ने ये भी कहा कि इन्होंने उत्तराखंड को एटीएम समझा, इन्हें जनता मौका नहीं देने वाली है। उत्तराखंड में फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी।

कांग्रेस ने किया है पाप- मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड और उत्तराखंड के लोगों के सपनों को पूरा नहीं किया है, कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास के साथ पाप किया है और देश की सुरक्षा के साथ पाप किया है। उत्तराखंड इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने आम जनता से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि 14 फरवरी को वोट देते समय वह कांग्रेस को और कांग्रेस के गुनाहों को याद रखें, भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर राष्ट्र के सम्मान राष्ट्र के विकास और उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम करें।

पीएम मोदी ने कांग्रेस के विकास के वायदों पर किया हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के विकास वायदों पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जिस पार्टी की सोच विकासवादी ना हो वह सत्ता में आने पर क्या करेगी इसे पूरा देश जानता है और खासकर उत्तराखंड जानता है। ऐसे लोगों को उत्तराखंड माफ नहीं करेगा। 14 फरवरी को जनता कांग्रेस के गुनाहों को याद करेगी।

बिपिन रावत को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत धर्मनगरी हरिद्वार के गौरव की बात कर शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने बिपिन रावत समेत सभी शहीद वीरों को नमन किया। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा, अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया।

आठ को नैनीताल में होगी वर्चुअल रैली

इसके अलावा पीएम मोदी की वर्चुअल रैलियां आठ फरवरी को नैनीताल, नौ फरवरी को टिहरी, 10 फरवरी को अल्मोड़ा और 11 फरवरी को पौड़ी संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में होगी। यहां पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments