Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीसीएस अधिकारी दीप्ति सिंह को बनाया गया कर्मकार बोर्ड का सचिव

पीसीएस अधिकारी दीप्ति सिंह को बनाया गया कर्मकार बोर्ड का सचिव

देहरादून। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव पद पर पीसीएस दीप्ति सिंह की तैनाती की गई है। वह श्रमायुक्त हल्द्वानी के साथ ही बोर्ड सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी देखेंगी। सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिए।

श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से बोर्ड इन दिनों सुर्खियों में है। शासन ने 20 अक्टूबर को बोर्ड के अध्यक्ष पद का जिम्मा शमशेर सिंह सत्याल को सौंपा। इसे लेकर श्रम मंत्री डॉ. रावत नाराज चल रहे थे। इस बीच 28 अक्टूबर को बोर्ड के अध्यक्ष शमेशर सिंह सत्याल ने बोर्ड की अपर कार्याधिकारी (कार्यवाहक सचिव) दमयंती रावत से यह जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें मूल विभाग में भेजने के आदेश जारी कर दिए थे। दमयंती रावत को श्रम मंत्री के करीबियों में माना जाता है। दमयंती को हटाए जाने पर भी रावत ने नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि बोर्ड अध्यक्ष को सचिव को हटाने का अधिकार नहीं है। अब शासन ने श्रमायुक्त हल्द्वानी दीप्ति सिंह (पीसीसीएस) को बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments