Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुण्य कमाने प्रयागराज, काशी और अयोध्या जाएंगे उत्तराखंड के निवासी

पुण्य कमाने प्रयागराज, काशी और अयोध्या जाएंगे उत्तराखंड के निवासी

राज्य के लोगों के लिए आईआरसीटीसी की ओर से नई पहल की गई है। राज्य के लोग प्रयागराज, काशी और अयोध्या जैसे तीर्थ स्थलों का तीर्थाटन कर पुण्य लाभ कमा सके इसके लिए आईआरसीटीसी की ओर से 17 जुलाई से विशेष तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इससे संबंधित तैयारियों को भी पूरा कर लिया गया है। 

विशेष तीर्थयात्रा की शुरुआत 17 जुलाई से होगी। तीर्थयात्रा में शामिल यात्रियों को 17 जुलाई को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई जहाज के जरिये वाराणसी ले जाया जाएगा और वहां आईआरसीटी की वातानुकूलित बसों के जरिये काशी विश्वनाथ का दर्शन कराने के साथ ही पूरे वाराणसी का भ्रमण कराया जाएगा।

इस दौरान तमाम धार्मिक स्थलों के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण होगा। यात्रा के अगले चरण में तीर्थयात्री प्रयागराज जाएंगे और संगम समेत तमाम धार्मिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के अंतिम चरण में तीर्थयात्रियों को अयोध्या का भ्रमण कराया जाएगा।

लखनऊ से जौलीग्रांट एयरपोर्ट हवाई जहाज के जरिये यात्रियों को वापस लाया जाएगा। आईआरसीटीसी के स्टेशन ऑफिसर अमित राणा ने बताया कि तीर्थयात्रा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यात्रा को लेकर आरक्षण करा रहे हैं। बताया कि कोई भी तीर्थयात्री www.irctctourism.com  पर जाकर अपना आरक्षण करा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments