Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधपुत्री के साथ छेड़छाड़ में पिता गिरफ्तार

पुत्री के साथ छेड़छाड़ में पिता गिरफ्तार

ऋषिकेश । कोतवाली ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक श्यामपुर निवासी एक महिला ने अपने पति गोविंद सिंह रावत के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया।

महिला का आरोप है कि उसका पति पिछले चार वर्षों से पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। विरोध करने पर वह पुत्री और मेरे साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच करने के पश्चात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments