Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपुलिस महकमे में फेरबदल,योगेंद्र रावत एसएसपी दून, नीरू गर्ग डीआईजी गढ़वाल।

पुलिस महकमे में फेरबदल,योगेंद्र रावत एसएसपी दून, नीरू गर्ग डीआईजी गढ़वाल।

राज्य पुलिस में बड़ा फेरबदल आखिरकार हो गया है। राज्य की सबसे हॉट व अहम माने जाने वाली एसएसपी दून की कुर्सी सरकार ने 2007 बैच के आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत को सौंपी तो कभी दून की पहली महिला एसएसपी होने का सम्मान पा चुकी सीनियर आईपीएस व डीआईजी 2005 बैच नीरू गर्ग को डीआईजी गढवाल रेंज बनाया गया है।

आईजी गढवाल अभिनव कुमार के अनुभव का सरकार पूरा लाभ लेना चाहती है लिहाजा सरकार ने उनके एडीजी बनने से पहले ही प्रभारी एडीजी प्रशासन की कुर्सी सौंप दी है।

राजधानी में अपराधियों व अपराध के खिलाफ सबसे बडी लकीर खींच चुके डीआईजी अरूण मोहन जोशी के शानदार काम को देखते हुये उन्हे सरकार ने सतर्कता,पीएसी व एटीसी की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

कमांडेंट एसडीआरएफ रहते हुये अच्छा काम करने का ईनाम सरकार ने 2013 बैच की आईपीएस तृप्ति भटट को भी दिया है उन्हे एसएसपी टिहरी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments