Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए सीएम त्रिवेंद्र का बड़ा फैसला , 1...

पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए सीएम त्रिवेंद्र का बड़ा फैसला , 1 करोड़ की राशि की मंजूर , कई विकास कार्यो के लिए भी बजट किया मंजूर

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वित्तीय वर्ष 20-21 में प्राविधानित जिला योजना के तहत अवशेष राशि 65.50 करोड़ जारी करने पर सहमति दी है। चालू वित्त वर्ष में जिला योजना के तहत कुल 665.50 करोड़ के प्रावधान के सापेक्ष 600 करोड़ की राशि पहले ही सभी जिलों को अवमुक्त की जा चुकी है।

यह राशि जिलाधिकारियों के निर्वतन पर रखी जाएगी। इसमें सामान्य, एससीपी और टीएसपी के तहत अनुदान राशि दी जाती है। चालू वित्त वर्ष में जिला योजना के तहत बजट में कुल 665.50 करोड़ का प्रावधान किया गया था। 600 करोड़ की राशि जिलों को पहले ही जारी हो चुकी है। अब शेष राशि 65.50 करोड़ भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद इस वित्तीय वर्ष में जिला योजना में शत प्रतिशत राशि जारी हो जाएगी। इससे चालू वित्त वर्ष के जिला योजना के अवशेष कार्य पूरे हो सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments