Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपूर्व की भांति ही ली जायेगी कॉलेजों में फीस- धन सिंह रावत

पूर्व की भांति ही ली जायेगी कॉलेजों में फीस- धन सिंह रावत

देहरादून। संवाददाता। विधानसभा में आज राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में फीस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। इस दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार एक भी रूपए फीस वृद्धि नहीं करेगी।

पूर्व में ली जा रही फीस बरकरार रहेगी। वहीं फरवरी माह में फीस के मुद्दे पर अभिभावक संघ और छात्र संघ और प्राचार्यों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें कई मदों को मिलाकर कॉलेज विकास निधि बनाए जाने पर विचार किया जाएगा। वहीं बैठक में मंत्री ने प्रत्येक कॉलेज को विशेष आयोजन दिवस को आयोजित कराने के निर्देश दिए। मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि 2022 तक प्रत्येक कॉलेज का भवन निर्माण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments