Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपूर्व विधायक की पत्नी से निवेश के नाम पर ₹47.75 लाख की...

पूर्व विधायक की पत्नी से निवेश के नाम पर ₹47.75 लाख की ठगी, तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून – उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हाई प्रोफाइल ठगी का मामला सामने आया है। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी और भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवयानी सिंह से तीन व्यक्तियों ने निवेश का झांसा देकर ₹47.75 लाख की धोखाधड़ी कर डाली।

इस मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी हस्ताक्षर और डीड के जरिए ठगी
पुलिस को दी गई तहरीर में मोहिनी रोड डालनवाला निवासी देवयानी सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी प्रदीप अग्रवाल, उनके पुत्र परिश अग्रवाल और भतीजे सन्नी अग्रवाल ने उन्हें निवेश का लाभदायक प्रस्ताव देकर भरोसे में लिया। तीनों ने धीरे-धीरे विभिन्न तिथियों में 47.75 लाख रुपये की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली।

बाद में पता चला कि तीनों आरोपितों ने फर्जी कंपनी “शिवम माइन्स एंड मिनरल्स” के नाम पर एक कूट रचित डीड तैयार की, जिसमें देवयानी सिंह के नकली हस्ताक्षर भी किए गए थे। यह रकम भी इसी फर्जी कंपनी के खाते में ट्रांसफर करवाई गई।

पैसे लौटाने से किया इनकार, आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
जब देवयानी सिंह को निवेश से कोई लाभ नहीं मिला और उन्होंने अपनी मूल राशि वापस मांगी, तो तीनों आरोपित टालमटोल करने लगे और धनराशि लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इस बीच उनके एक परिचित एसएल पंवार ने उन्हें जानकारी दी कि यह डीड और कंपनी फर्जी है, और उनके हस्ताक्षरों का दुरुपयोग किया गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इन तीनों आरोपितों के खिलाफ पहले से ही अनेक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच
सीओ डालनवाला अनुज कुमार ने बताया कि मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपितों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments