हाल ही में एमडी पेयजल के पद पर नियुक्त वीसी पुरोहित का निधन हो गया है वह पिछले 15 दिनों से ऋषिकेश एम्स में भर्ती थे। बताया जा रहा है कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था जहां वह वेंटिलेटर पर थे बुधवार की शाम को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया इस दुखद खबर के बाद पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी।जानकारी के मुताबिक जल निगम के एमडी विपिन चंद्र पुरोहित 7 दिसंबर को एमडी जल निगम का पद ग्रहण किया था जिसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव हुए थे 57 वर्षीय विपिन चंद्र पुरोहित के निधन की खबर के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक की लहर है।
पेयजल विभाग के इस अधिकारी का हो गया कोरोना से निधन
RELATED ARTICLES

