Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपौड़ी मूल के रिपुंज्य नैथानी ने एनडीए में टाॅप किया, सीएम ने...

पौड़ी मूल के रिपुंज्य नैथानी ने एनडीए में टाॅप किया, सीएम ने दी बधाई


देहरादून। संवाददाता। संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए)-1 प्रवेश परीक्षा में दून निवासी रिपुंजय नैथानी ने टॉप किया है। रिपुंजय आरआइएमसी कैडेट हैं और उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है।

देशभर से चयनित 447 युवाओं में रिपुंजय शीर्ष पर काबिज हुए हैं। मूल रूप से ग्राम तम्लाग पौड़ी गढ़वाल निवासी उनका परिवार दून के बसंत विहार में रहता है। पिता आरके नैथानी फौज में कर्नल और मां पूजा नैथानी हिल फाउंडेशन स्कूल में प्रधानाचार्य हैं।

संघ लोक सेवा ने इसी अप्रैल माह में एनडीए की लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। जिसके बाद सर्विस सलेक्शन बोर्ड ने साक्षात्कार का आयोजन किया और अब अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। नया बैच दो जनवरी से शुरू होगा।

एग्जाम टॉपर रिपुंजय नैथानी सैन्य गुरुकुल कहे जाने वाले राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआइएमसी) में कैडेट कैप्टन हैं। आरआइएमसी के कुल 14 कैडेटों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। इनमें चार कैडेट प्रथम पांच में शामिल हैं। उधर, उत्तराखंड के होनहार रिपुंजय नैथानी के देश में प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रिपुंजय के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments