देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
5 से 8 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने, जरूरी न होने पर यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

