Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में कोरोना के 158 नए मामले आए सामने, 80 मामले दून...

प्रदेश में कोरोना के 158 नए मामले आए सामने, 80 मामले दून से मिले

देहरादून। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के बीच अचानक से दून की संक्रमण दर फिर एक फीसद पार कर गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 158 नए मामले सामने आए और इनमें से 80 मामले दून से मिले। दून की संक्रमण दर 1.29 फीसद रही, जबकि प्रदेश की संक्रमण दर महज 0.66 फीसद पाई गई। हालांकि, सर्वाधिक 1.94 फीसद संक्रमण दर पिथौरागढ़ में रिकार्ड की गई। यहां कोरोना के 14 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बागेश्वर, चमोली व ऊधमसिंह नगर में कोरोना का महज एक-एक मामला सामने आया। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित रहे दून में 29 जून (1.37 फीसद) के बाद कोरोना की संक्रमण दर एक फीसद से अधिक रही। प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर काबू में है, मगर जिस तरह दून में देशभर के व्यक्तियों का आवागमन रहता है, उसे देखते हुए अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। एक्टिव केस की संख्या में दून में 779 है और पूरे प्रदेश में 1821 सक्रिय मरीज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments