Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिले, तीन संक्रमितों की...

प्रदेश में ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिले, तीन संक्रमितों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को देहरादून जिले में 20 नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में कुल मरीजों की संख्या 271 और 41 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, नैनीताल जिले में 27 मरीज और पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी तक ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला और एक मरीज की मौत हुई है। 

प्रदेेश में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 299 हो गई है, जबकि 47 मरीजों ने दम तोड़ा चुके है। वहीं, 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एम्स ऋषिकेश में सबसे अधिक 195 मरीजों का इलाज चल रहा है। हिमालयन अस्पताल में 26, महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में 24, दून मेडिकल कालेज में 12, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 22 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments