Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेशवासियों से दिवाली का त्यौहार लोकल फ़ॉर वोकल के साथ मनाने की...

प्रदेशवासियों से दिवाली का त्यौहार लोकल फ़ॉर वोकल के साथ मनाने की अपील

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  कुन्दन लटवाल  ने प्रदेशवासियों से दिवाली का त्यौहार लोकल फ़ॉर वोकल के साथ मनाने की अपील की है उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा प्रदेश अध्यक्ष  कुंदन लटवाल ने कहा लोकल के लिए वोकल के साथ कल भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में मिट्टी के दिये वितरित करेगा और चीन के हर समान का बहिष्कार करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को मिट्टी के दिये वितरित करेगें और बाजारों से लोकल समान खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगें।

कुंदन लटवाल ने कहा की  दीपावली में लोग जो भी सामान बाजारों से खरीदे वे सिर्फ स्वदेशी ही ख़रीदे उन्होंने कहा युवा मोर्चा स्वदेशी अपनाओ जनजागरण कार्यक्रम के माध्यम से घर घर जाकर लोगो को लोकल फ़ॉर वोकल के प्रति प्ररित करेगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने बयान जारी कर बताया की  कुंदन लटवाल ने कहा कि पिछली दीपावली में लगभग 10 अरब का कारोबार पुरे प्रदेश में हुआ था जिसमे  विदेशी समान का कारोबार स्वदेशी समान से अधिक है उन्होंने कहा की अगर पुरे प्रदेश के लोग मिट्टी से बने दीयो का प्रयोग करे स्वदेशी लड़िया जलाये भारत में बने पटाखे ख़रीदे तो हमारी अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि जो लोग दीये, मोमबत्ती बनाने का काम करते हैं वे धीरे धीरे अपने काम को बंद कर रहे है हमे इन छोटे छोटे कुटीर उद्योगो को बंद होने से बचाना है।  उन्होंने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाकर लोगो से आहवान करेगा की बाजारों से स्वदेशी सामान ख़रीदे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments