बिहार विधानसभा चुनाव सहित देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय पर उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है.सतपाल महाराज ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो प्रचंड विजय हासिल की है उससे एक बार पुनः सिद्ध हो गया कि पूरा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे पर चलना चाहता है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोविड-19 की वजह से जिन असाधारण हालत में बिहार विधानसभा चुनाव हुए और भारतीय जनता पार्टी जिस मजबूती के साथ उभर कर सामने आई वह इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है। बिहार विधानसभा चुनाव सहित 11 राज्यों की 52 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जो विजय हासिल हुई है वह विपक्ष के मुंह पर भी करारा तमाचा है। चुनाव के परिणामों से स्पष्ट है कि देश की जनता यह भली-भांति जानती है कि देश में विकास और बुनियादी ढ़ाचें में यदि कोई सुधार कर सकता है तो वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और देश के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए ही बिहार सहित देश की जनता ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के ऐजेंडे ने दिलाई बड़ी विजय-सतपाल महाराज
RELATED ARTICLES

