Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रभारी जिलों में प्रवास करेंगे सभी मंत्री, दुष्यंत गौतम ने ली निकाय...

प्रभारी जिलों में प्रवास करेंगे सभी मंत्री, दुष्यंत गौतम ने ली निकाय और लोस चुनाव की तैयारी बैठक

धामी सरकार के सभी मंत्रियों को अपने प्रभारी जिलों में न सिर्फ प्रवास करना होगा, बल्कि सरकार में लिए गए अच्छे फैसलों की जानकारी भी जनता के बीच पहुंचानी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति और प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन और सरकार के बीच समन्वय पर भी जोर दिया गया।

तय हुआ कि समय-समय पर पार्टी की बैठकों में मंत्री भी प्रमुखता से शामिल होंगे और सरकार के उन फैसलों की जानकारी देंगे, जिन्हें जनता के बीच ले जाना है। पार्टी प्रभारी ने 2023 में होने वाले निकाय चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि दोनों चुनाव के लिए जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में प्रवास का उद्देश्य सरकार का कामकाज बेहतर करने तथा संगठन की मजबूती है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के कार्यों, फैसलों और भावी रोडमैप की जानकारी दी। सरकार के सभी मंत्रियों के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार व पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी मौजूद रहे।

प्रदेश संगठन बनाएगा प्रवास कार्यक्रम
बैठक में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश संगठन मंत्रियों व विधायकों का प्रवास कार्यक्रम जल्द तैयार करेगा। पार्टी पदाधिकारी और संगठन कार्यकर्ता राज्य सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, जनहित और लोक कल्याणकारी फैसलों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता की समस्याएं भी मंत्रियों को बताएंगे।

धामी जनता और पीएम मोदी की अपेक्षाओं में खरे : गौतम
बैठक के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम धामी जनता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षा पर खरे उतरे हैं और यह राज्य के लिए सुखद है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने मे जुटी है और निश्चित रूप से मोदी के सपने के अनुरूप ये दशक उत्तराखंड का होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments