Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ ने कहा- हे भगवान सबको वैक्सीन लग...

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ ने कहा- हे भगवान सबको वैक्सीन लग जाए; ईश्‍वर से की प्रार्थना

ऋषिकेश। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ ने हमारा उत्तराखंड सबसे सुंदर शीर्षक से इंटरनेट मीडिया के जरिये देश और उत्तराखंड की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि हे भगवान सबको वैक्सीन लग जाए और सब फिर से यहां की खूबसूरती देखें।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से पूरा देश प्रभावित है। हर कोई किसी न किसी रूप में देश की खुशहाली और देशवासियों के स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। ऋषिकेश निवासी प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ ने शुक्रवार को फेसबुक और इंस्टाग्राम में अपनी ऋषिकेश में चीला के आसपास खींची गई तीन फोटो शेयर की है। नेहा कक्कड़ ने हमारा उत्तराखंड सबसे सुंदर शीर्षक से इस पोस्ट को शेयर किया है। गायिका नेहा कक्कड़ ने कहा कि हे भगवान सबको जल्द वैक्सीन लग जाए और फिर सब आकर यहां की खूबसूरती देखें। यहां का भी और पूरे भारत का भी रोजगार शुरू हो जाए। नेहा ने कहा वापस सब फिर से अच्छा हो जाए जल्द से जल्द। फेसबुक पर नेहा कि इस पोस्ट को खूब सराहा जा रहा है एक घंटे के भीतर इन की पोस्ट पर करीब साढ़े चार हजार लोग कमेंट कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments