Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधप्राॅपर्टी डीलर हत्याकांडः शव सड़क पर रख लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस...

प्राॅपर्टी डीलर हत्याकांडः शव सड़क पर रख लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ रोष

प्रॉपर्टी डीलर का शव रखकर प्रदर्शन करते लोगहल्द्वानी। व्यवसायी भूपेंद्र चंद्र पांडे उर्फ भुप्पी की हत्या के बाद आज सोमवार को लोगों ने उनका शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। लोग और मृतक के परिजन एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से कोतवाल विक्रम राठौड़ के निलंबन और आरोपी गौरव गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
उनका कहना है कि पुलिस की ढिलाई से हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए। लोगों का आरोप था कि यदि पुलिस समय से कार्रवाई करती तो भुप्पी पांडे की जान बच सकती थी। पुलिस हमेशा समझौता करने का दबाव बनाती रही।

संडे की छुट्टी के कारण थी भीड़भाड़, फिल्मी स्टाइल से वारदात से हर कोई सन्न

हल्द्वानी शहर के बीचों बीच स्थित सिंधी चैराहे पर दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट हुई और एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या भी उस समय हुई जब चैराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद थे।

मंगलपड़ाव चैकी भी कुछ फासले पर थी और कोतवाली महज 550 मीटर दूर। संडे की छुट्टी और धूप खिली होने के कारण भीड़भाड़ थी। इसलिए भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागने की कोशिश में दिखे। बेखौफ हमलावरों ने जिस अंदाज में वारदात की, उससे हर कोई हैरान रह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंधी चैराहे के सामने सौरभ और गौरव गुप्ता ने भुप्पी की स्कूटी को रोक लिया। सिंधी चैराहे पर दोपहर लगभग 12ः35 बजे दोनों भूपेंद्र पांडेय को गाली दे रहे थे। एक व्यक्ति हाथ में असलहा पकड़े था और फायर झोंक रहा था। तीन फायर करने के बाद जब साढ़े पांच फीट का व्यक्ति जमीन पर गिरा तो हमलावर ने दो गोलियां उसके सिर पर मारीं। गोलियों की ताबड़तोड़ आवाज सुनकर बाजार में भगदड़ मच गई। खरीदारी कर रहे लोग गलियों में दुबक गए।

इस बीच, ट्रैफिक पुलिस के जवान हमलावर को रोकने के लिए भागे मगर हमलावर ने एक गोली हवा में चला दी। गोली चलते ही ट्रैफिक पुलिस के जवान और अन्य लोग पीछे हट गए। दोबारा फायर करने पर जब असलहे से गोलियां नहीं चलीं तब ट्रैफिक पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद एक पिकप वाहन को रोका गया और लहूलुहान व्यक्ति को लादकर अस्पताल भेजा गया। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक क्या हुआ।

हत्याकांड के बाद गिरने लगे दुकानों के शटर
हत्याकांड के बाद घटनास्थल के आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। दुकानदारों ने आनन फानन में दुकानों के शटर गिरा दिए। व्यापारियों ने बताया कि इस घटना के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।

कब क्या हुआ

12ः35 सिंधी चैराहे पर व्यवसायी का मर्डर, साथी भागा
12ः43 मौके से एक आरोपी को पकड़ा
12ः50 चैराहे की दुकानें बंद होने लगीं
12ः53 व्यवसायी के शव को पुलिस ने उठाया
01ः00 जाम के बाद पुलिस ने रूट डायवर्जन किया
01ः05 एसपी सिटी और सीओ मौके पर पहुंचे
01ः30 दिनेश उर्फ रोहित के परिजन हाईवे पर धरने पर बैठे
02ः00 धरना दे रहे लोगों से बात करने सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे
02ः30 एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे
03ः10 फोरेंसिक टीम की वैन पहुंची
03ः23 फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने लिए
04.00 आवागमन सामान्य हुआ

पुलिस लापरवाही की होगी जांच

हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी को पुलिस पकड़ने की कोशिश कर रही है। लापरवाही के मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
– सुनील कुमार मीणा, एसएसपी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments