Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधप्रेमनगर ज्वैलर्स लूट मामलें में पुलिस अब तक खाली हाथ

प्रेमनगर ज्वैलर्स लूट मामलें में पुलिस अब तक खाली हाथ


देहरादून। संवाददाता। प्रेमनगर में देव ज्वैलर्स के मालिक के यहां लाखों की लूट के मामले में आज दो सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। हांलाकि पुलिस ने दोनों लुटेरों की पहचान भी कई दिन पूर्व कर ली थी लेकिन फिर भी पुलिस उन तक पहुंचने में अब तक नाकाम रही है।


प्रेमनगर के मिठ्ठीबेड़ी में सात अक्टूबर को बाइक सवार बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े देव ज्वैलर्स के मालिक पर गोली चलाकर लाखों के जेवरात व कैश लूट लिया गया था। पुलिस तक मामला पहुंचा हो हर बार की तरह इस बार भी लुटेरे दून जनपद से फरार होने में कामयाब हो गये थे। बताया जाता है कि लूटेरों में एक व्यक्ति बाइक राइडर्स है जो इतनी स्पीड से बाइक चलाता है कि उसे पकड़ने में दिल्ली पुलिस को भी नाकों चने चबाने पड़े थे।


लुटेरों की तलाश में लगी दून पुलिस को पिछले दिनों पता चला कि लुटेरों ने देहरादून में लूट करके गोवा में शरण ली है। इस सूचना पर पुलिस भी गोवा पहुंची लेकिन बदमाश एक कदम आगे बढ़ते हुए माल सहित गोवा से भी फरार होने में कामयाब रहे। अधिकारियों का कहना है कि बदमाश पुलिस की हर चाल से पहले ही अपने ठिकाने जरूर बदल रहे है लेकिन उन्हे जल्द पकड़ा जायेगा।
बता दें कि राजधानी दून में बदमाशों द्वारा पहले भी लूट की कई चर्चित वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है।

जिनमें बसंत विहार में शराब ठेके मैनेजर से लूट व नेहरूकालोनी में सरार्फ के यहां हुई लाखों की लूट शामिल है। लूट की इन घटनाओं के आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। देखना होगा कि मित्र पुलिस अब प्रेमनगर लूट कांड के आरोपियों की पहचान हो जाने के बाद भी कब तक उन्हे सलाखों के पीछे भेजने में कामयाब हो पाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments