Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधप्रेमनगर में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले...

प्रेमनगर में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा

बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के आरोपी दरिंदे ने हैवानियत की हदें पार कर दी थीं। उसने बच्ची की आवाज बंद करने के लिए उसका नेकर मुंह में ठूंस दिया था।इससे कुछ देर बाद ही मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन बातों के अलावा दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र से पांच साल की बच्ची सोमवार सुबह के वक्त गायब हुई थी। मां की सूचना पर पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची किसी युवक के साथ जाती दिखाई दी।

इस पर पुलिस ने चुनचुन मेहतो नाम के युवक को बुधवार शाम पांच बजे गोविंदगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया। शुरूआत में उसने कुछ नहीं बताया और अपनी बातों से पुलिस को उलझाता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या की बात कुबूल की।

तीन घंटे रुका था घटनास्थल पर

आरोपी के अनुसार रांघड़वाला की झाड़ियों में लेकर बच्ची से दुष्कर्म किया और बच्ची की आवाज दबाने के लिए उसके नेकर को उसके मुंह में ठूंस दिया। इसके चलते कुछ देर बाद ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म का खुलासा हुआ। फोरेंसिक टीम ने बच्ची के शरीर से डीएनए के लिए नमूने एकत्र किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची को लेकर सोमवार करीब दो बजे रांघड़वाला में पहुंचा था। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और वहीं बैठा रहा। शाम को चार बजे तक भी वह बच्ची के मृत शरीर के साथ वहीं रहा। जिस वक्त पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार किया वह बेहद नशे में था।

पुलिस को करता रहा गुमराह 
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया। शुरूआत में उसने पुलिस को धमकियां भी दीं। इसके बाद बताया कि उसने बच्ची को एक जगह पर बंद किया है, लेकिन उसके हावभाव से पुलिस को पता चल गया था कि वह झूठ बोल रहा है। इस पर पुलिस ने सख्ती की तो उसने सारा राज उगल दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments