Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधप्रेमिका संग बाजार घुम रहे पति को पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ दोने...

प्रेमिका संग बाजार घुम रहे पति को पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ दोने की करी पिटाई

देहरादून। नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ घूमते रंगेहाथ पकड़ लिया। इससे पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया। उसने पति व प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। बाजार में लोगों का मजमा लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पति की पिटाई कर रही महिला को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।

पछवादून के बुलाकीवाला क्षेत्र की एक महिला बाजार में सामान की खरीददारी करने आई थी। इस दौरान उसने अपने पति को मेन बाजार में अमर स्वीट शॉप के पास प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इससे गुस्साई महिला ने बीच बाजार में पति और उसके प्रेमिका की धुनाई शुरू कर दी। लोगों ने बीच-बचाव करने का काफी प्रयास किया पर गुस्से से तिलमिलाई महिला ने किसी नहीं सुनी। काफी देर बाजार में चले हंगामे के चलते मौके पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने तीनों को कोतवाली ले गई। जहां मामला शांत होने के बाद छोड़ दिया गया।

पत्नी के कान का पर्दा फाड़ा

पारिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी को इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया। पटेलनगर कोतवाली में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी के अनुसार सरिता भट्ट ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति पंकज आए दिन मारपीट करता है। पति और ससुराल वाले उससे दहेज में मायके से कार और नकदी लाने को कहते हैं। इसको लेकर बीते दिनों पकंज ने महिला को इतना पीटा कि उसकी आंख, नाक, कान और मुंह से खून बहने लगा। उसके दाएं कान का पर्दा फट गया है। अब आरोपित उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

दहेज उत्पीड़न में पति और ससुराल वालों पर मुकदमा

दहेज उत्पीड़न में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता नमता ने बताया कि पति गौरव और सास उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते हैं। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की। वहीं, दहेज उत्पीड़न के एक अन्य मामले में राजपुर थाना पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीडि़त बीना का आरोप है कि दहेज के लिए पति आशीष, सास-ससुर और देवर ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments