Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफलीट रिहर्सलः मसूरी में गांधी चौक से पोला ग्राउंड तक चप्पे-चप्पे पर...

फलीट रिहर्सलः मसूरी में गांधी चौक से पोला ग्राउंड तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

 

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नौ दिसंबर को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी ‘एलबीएस एकेडमी’ में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि सुरक्षा में चूक किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को गांधी चौक से लेकर पोलो ग्राउंड तक जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात नजर आए। इस दौरान फलीट रिहर्सल की गई। पोलोग्राउंड के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। अकादमी गेट पर पुलिस सभी को वापस भेज रही है। पोलो ग्राउंड में बड़ी संख्या में पुलिस के उच्च अधिकारी मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments