Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफिर बढ़ा कोविड कर्फ्यू, उत्तराखंड के भीतर आवाजाही को कोरोना रिपोर्ट की...

फिर बढ़ा कोविड कर्फ्यू, उत्तराखंड के भीतर आवाजाही को कोरोना रिपोर्ट की बाध्यता खत्म, 50 फीसद क्षमता से खुलेंगे सिनेमाघर

देहरादून। उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही कई रियायतें भी दी गई हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब राज्य के मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा राज्य में बाजार खुलने का समय सुबह आठ से रात्रि नौ बजे तक कर दिया गया है।

आपको बता दें कि पहले बाजार खुलने का समय सुबह आठ से शाम सात बजे तक था। इसके अलावा वाटर पार्क, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स को भी 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है। उन्होंने बताया कि हवाई यातायात में भी छूट दी गई है, जिन व्यक्तियों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा ली हैं, उन्हें हवाई मार्ग से उत्तराखंड आने की अनुमति दी गई है। कोविड कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रहेंगे, जो वर्तमान में लागू हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments