Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफिर बदलेगा मौसम, रविवार और सोमवार को भारी बारिश के आसार, ऑरेंज...

फिर बदलेगा मौसम, रविवार और सोमवार को भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

वैसे तो उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसा संभावना पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से शनिवार को भी पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया है।

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञानी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पहाड़ से मैं लेकर मैदान तक भारी बारिश होने के साथ ही अचानक पारा तेजी से बढ़ेगा और ठंडक दस्तक दे देगी । हालांकि पिछले कई दिनों से रात में न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेंटीग्रेड से कम है और बारिश से पारे में और गिरावट की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments