Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबढ़ने लगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या, ये है मंगलवार की...

बढ़ने लगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या, ये है मंगलवार की फ्लाइटों का शेड्यूल

देहरादून। कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। जिससे हवाई यात्रियों के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। विमानन कंपनियों की ओर से फ्लाइटों के बढ़ाने की उम्मीद है। 

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पिछले काफी दिनों से कोरोना कर्फ्यू रहा। जिसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। अब कोरोना संक्रमण थमने लगा है। जिससे हवाई सेवाओं में भी इजाफा होने का अनुमान है। एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद, बंगलुरू, प्रयागराज समेत कई मुख्य शहरों से जुड़ा है। देहरादून और पंतनगर हवाई सेवाएं भी इससे जुड़ी हैं।

कोरोना संक्रमण का असर कम होने पर हवाई सेवाओं और यात्रियों के भी बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने से विमान कपंनियां हवाई सेवाओं को बढ़ा सकती है। एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि संक्रमण कम होने से हवाई यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद हो रही है। 

मंगलवार को प्रस्तावित फ्लाइट
समय                           एयरलांइस              शहर
सुबह – 7:10 बजे             इंडिगो                    दिल्ली
सुबह – 7:20 बजे             एलाइंस एयर            दिल्ली
सुबह – 7:55 बजे             स्पाइसजेट               दिल्ली
सुबह – 10:30 बजे           इंडिगो                     दिल्ली
दोपहर – 12:50 बजे          स्पाइसजेट              अहमदाबाद
दोपहर – 1:45 बजे            एलाइंस एयर            दिल्ली
दोपहर – 3:20 बजे            इंडिगो                     दिल्ली
शाम – 4:25 बजे              इंडिगो                      मुंबई
शाम – 7:05 बजे             एलाइंस एयर              दिल्ली 

एयरपोर्ट पर जांच कराने वालों को मिलेगी रिपोर्ट 
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आ रहे बाहरी इलाकों के पर्यटकों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें विभागीय ईमेल आईडी पर अपनी जानकारी भेजनी होगी। जांच रिपोर्ट नहीं होने से पर्यटकों को दिक्कतें आ रही थी। 

प्रशासन ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट लाने और नहीं होने की दशा में एयरपोर्ट पर ही जांच कराने की व्यवस्था बनाई है। दूसरे राज्यों से आ रहे पर्यटक एयरपोर्ट पर जांच तो करा रहे थे। लेकिन उन्हें रिपोर्ट मिलने में दिक्कतें हो रही थी। बीते शुक्रवार को 74, शनिवार को 40 और रविवार को 71 हवाई यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच हुई।

काफी समय से एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के लिऐ उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भेजा जा रहा था। रिपोर्ट मिलने में दिक्कतें बढ़ने पर पर्यटकों ने सहूलियत देने की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान में लेकर एयरपोर्ट पर विभागीय ईमेल आईडी उपलबघ कराई है। यात्रियों को [email protected] पर अपनी जानकारी भेजनी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि विभागीय आईडी पर ईमेल भेजने वाले पर्यटक को जांच रिपोर्ट मुहैया कराने की व्यवस्था बनाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments