Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध

बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध

देहरादून। बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी और चमोली बाजार के पास मलबा आने से बंद है। जेसीबी की मशीनें मार्ग खोलने में लगी हुई हैं। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर लोग मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

यमुनोत्री हाईवे कुथनौर व पालीगाड़ में भूस्खलन होने के कारण सोमवार रात से अवरुद्ध था। जिसे खोल दिया गया है। बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे कुथनौर व पालीगाड़ के पास भूधसाव के कारण सुबह से बंद था, जिसे मशीनें लगाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है, लेकिन आवाजाही जोखिम भरी है।

गोपेश्वर पोखरी मोटर मार्ग भी गैर पुल के पास मलबा आने से बंद हो गया है। पिथौरागढ़ हाईवे जौलजीबी- धारचूला , जौलजीबी- मदकोट, थल -मुंसियारि, मुंसियारी – मदकोट मार्ग में अवरुद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments