Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ और यमुनोत्रीधाम में बर्फबारी, दारमा में फंसे तीन साल के बच्चे...

बदरीनाथ और यमुनोत्रीधाम में बर्फबारी, दारमा में फंसे तीन साल के बच्चे की तबीयत खराब

उत्तराखंड के लगभग सभी इलाकों में फिलहाल मौसम साफ है। चारधाम यात्रा मार्ग भी सुचारू हैं। वहीं भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में नावली के पास बंद मार्ग बुधवार को 14 घंटे बाद खुल गया। जिससे जाम में फंसे लोगों को राहत मिली। बुधवार दोपहर को बदरीनाथधाम और यमुनोत्रीधाम में अचानक मौसम ने करवट ली और सीधे बर्फबारी शुरू हो गई। विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने धाम बर्फबारी का आनंद लिया।

दारमा घाटी में फंसे तीन साल के बच्चे की तबीयत खराब
दारमा घाटी के बॉलिंग ग्राम आज सुबह ही अचानक तीन वर्षीय बालक जयनेस बनग्याल की तबीयत खराब हो गयी है। उनके परिजनों ने वीसेट से सरकार और प्रशासन शीध्र ही हेलीकॉप्टर भेजने की मांग करते हुए एक वीडियो भेजा है। दारमा घाटी में कल शाम फिर से बर्फबारी हुई है। जिस वजह से धाम में बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है।

आपदा में मृतकों के परिजनों से मिले मंत्री
वहीं कैबिनेट व जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी उत्तरकाशी के पाटा, सिरोर और नाल्ड गांव पहुंचे। उन्होंने पाटा गांव निवासी मृतक आईटीबीपी के पोर्टर दिनेश चौहान, नाल्ड निवासी मृतक संजय सिंह और सिरोर निवासी मृतक राजेन्द्र सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और सरकार से परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इन सभी की पिछले दिनों अतिवृष्टि के कारण आई आपदा में मौत हो गई थी।

बुधवार को सुबह आठ बजे तक बाबा केदार के दर्शनों के लिए सोनप्रयाग से 2500 यात्रियों ने धाम के लिए प्रस्थान किया है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी मे चटक धूप खिली हुई है। यमुनोत्री हाईवे के साथ यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आवाजाही सामान्य रूप से हो रही है। सुबह से अभी तक 200 से अधिक श्रद्वालुओं ने मां यमुना के दर्शन कर लिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments