Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ सहित उत्‍तराखंड के कई मंदिरों में यात्रियों के लिए नई सुविधा,...

बदरीनाथ सहित उत्‍तराखंड के कई मंदिरों में यात्रियों के लिए नई सुविधा, ठंड से मिलेगी राहत

देहरादून : बदरीनाथ , गंगोत्री , पूर्णागिरि व दूनागिरि मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। इससे सर्दी के मौसम में उन्‍हें ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

लगाए जाएंगे गर्म पानी के एक-एक प्याऊ
यूनियन बैंक आफ इंडिया और देवभूमि उत्तरांचल विकास समिति की पहल पर बदरीनाथ, गंगोत्री, पूर्णागिरि व दूनागिरि मंदिरों में यात्रियों की सुविधा के लिए गर्म पानी के एक-एक प्याऊ लगाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय से ये प्याऊ रवाना किए।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्म पानी के प्याऊ लगने से इन मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर बुजुर्ग व बच्चों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर यूनियन बैंक आफ इंडिया के डीजीएम लोकनाथ साहू, देवभूमि उत्तरांचल विकास समिति के अध्यक्ष आशीष गिरि, विपिन यादव आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments