Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबप्पी लहरी अब हमारे बीच नहीं, पर हर दिल में रहेंगे जिंदा;...

बप्पी लहरी अब हमारे बीच नहीं, पर हर दिल में रहेंगे जिंदा; उत्तराखंड के सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद अब एक और फेमस सिंगर दुनिया को अलविदा कह गया, जिससे हर कोई शोक में है। मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri) अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ये शख्सियत हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको श्रद्धांजलि दी।

69 वर्षीय बप्पी लहरी ने अपनी आखिरी सांस मुंबई के एक अस्पताल में ली। बप्पी दा ने 80-90 के दशक के ढेरों गाने गाए और हर दिल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। आज भी उनके गानों पर हर कोई थिरकने पर मजबूर हो जाता है। इस शख्सियत के यूं दुनिया को अलविदा कह जाने से हर कोई हैरान और परेशान है।

संगीत जगत के लिए बप्पी लहिरी का जाना अपूरणीय क्षति 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, प्रसिद्ध संगीतकार और गायक बप्पी लहिरी के निधन का दुखद समाचार मिला। यह संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।   

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments