Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबर्फबारी और खराब मौसम के कारण पंजीकरण पर रोक बढ़ी, अब इस...

बर्फबारी और खराब मौसम के कारण पंजीकरण पर रोक बढ़ी, अब इस तारीख तक नहीं होगा रजिस्‍ट्रेशन

ऋषिकेश: केदारनाथ धाम में बर्फबारी और खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ धाम के आनलाइन और भौतिक पंजीकरण रोके जाने की तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई कर दी गई है। बता दें कि बीते रविवार की सुबह से केदारनाथ धाम के लिए तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण 30 अप्रैल तक तक रोक दिया गया था।

अगले कुछ और दिन के लिए धामों पर मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ और दिन के लिए धामों पर मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। जिसको देखते हुए पंजीकरण रोके जाने की अवधि बढ़ा दी गई है।

अपर आयुक्त प्रशासन गढ़वाल व अपर मुख्य कार्य अधिकारी चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि केदारनाथ धाम में बर्फबारी और खराब मौसम के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से सिर्फ केदारनाथ धाम का पंजीकरण पंजीकरण तीन मई तक रोका का गया है। इस दौरान आनलाइन और भौतिक पंजीकरण नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments