Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबलिदानी हमीर पोखरियाल को 5वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, जम्मू-कश्मीर में...

बलिदानी हमीर पोखरियाल को 5वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में हुए थे बलिदान

ऋषिकेश: जम्मू कश्मीर में 7 अगस्त 2018 को आतंकी मुठभेड़ में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानी हमीर पोखरियाल की 5वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गुमानीवाला भट्टोवाला में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बलिदानी हमीर पोखरियाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमीर पोखरियाल सात अगस्त 2018 को जम्मू कश्मीर में एक आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए थे।

सेना की घातक प्लाटून में तैनात थे बलिदानी पोखरियाल
भारतीय सेना की घातक प्लाटून में तैनात बलिदानी हमीर पोखरियाल की सैन्य टुकड़ी ने सात आतंकवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में हमीर पोखरियाल सहित तीन जवान बलिदान हो गए थे। अग्रवाल ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले वीर जवान जहां भारत माता की आन, बान और शान व सुरक्षा के लिए तत्पर है। वहीं देश में, देश के टुकड़े करने वाले लोग भी सक्रिय है।

समाज के लिए प्रेरणा हैं बलिदानी हमीर
कहा कि जिस घर, परिवार से सैनिक निकलते हैं, वह घर और परिवार पूजनीय होता है। उस परिवार पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। कहा कि हमीर ने देश सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, ऐसे सच्चे देशभक्त समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते है। कहा कि हमीर आज हमारे दिलों और दिमाग में आज भी जिंदा हैं।

इस मौके पर बलिदानी की माता राजकुमारी, पिता जयेंद्र पोखरियाल, पत्नी पूजा, बेटी अन्वी, बेटा शौर्यवीर, चाचा शैलेन्द्र, आलेंद्र, समाजसेवी मानवेन्द्र कण्डारी, प्रधान दीपिका व्यास, बलिदानी प्रदीप रावत के पिता कुँवर सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष दिनेश पयाल, पार्षद वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा, लाल सिंह बोरा, वचन रावत, शैलेन्द्र सिंह, महेंद्र कंडवाल, हुकुम सिंह रांगड़, उपेंद्र रावत, टेक सिंह रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments