Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबाजारों, सब्जी मण्डीं, भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहहने वालों पर ...

बाजारों, सब्जी मण्डीं, भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहहने वालों पर  सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी  आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों में अवस्थित बाजारों, सब्जी मण्डीं, भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना हनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों, व्यवसायियों, दुकानदारों को भी स्वयं के साथ प्रतिष्ठान में कार्यरत कार्मिकों एवं दुकान, प्रष्ठिान में आने वाले  उपभोक्ताओं को भी मास्क का उपयोग तथा समाजिक दूरी का पालन करवाने की व्यवस्था बनाए।
जिलाधिकारी ने  जनमानस से अनुरोध करते हुए कहा कि  कोविड-19 संक्रमण की जब तक कोई दवा नही आ जाती तब-तक संक्रमण से सावधान रहते शासन-प्रशासन एवं चिकित्सकों द्वारा बताए जा रहे उपायों का पालन करते हुए स्वयं के साथ ही अपने परिवारजनों को संक्रमण से सुरक्षित रखें।
जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 137 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 19506 हो गयी है, जिनमें कुल 17610 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1061 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 2594 सैम्पल भेजे गये। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 172 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 109 व्यक्तियों के चालान किये गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments