Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए मतदान को उत्साह

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए मतदान को उत्साह

 

देहरादून। बार एसोसिएशन देहरादून के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया है। वकील वोट डालने आ रहे हैं तो वोटिंग गैलरी में प्रत्याशी और उनके समर्थक खड़े होकर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। मतदान को लेकर खासा उत्साह है। मतदान की प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। मंगलवार को सुबह दस बजे से मतगणना शुरू होगी। बार एसोसिएशन में 11 पदों पर चुनाव होता है। इसमें से कार्यकारिणी सदस्य सात प्लस पर केवल दीपक कुमार त्यागी और कार्यकरिणी सदस्य तीन प्लस महिला पर केवल आराधना ने नामांकन भरा है। इन दोनों पर इन्हें बिना मतदान चुन लिया जाएगा। अन्य पदों पर वोटिंग होगी।

ये हैं प्रत्याशी

अध्यक्ष पद हेतुः राजीव शर्मा बंटू, अनिल कुमार शर्मा चीनी, आलोक घ्ल्डिियाल।

उपध्यक्षः अल्पना जदली, भानु प्रताप सिसोदिया, मानवेन्द्र सिंह रावत, परितोष बडोनी, विजय कुमार नौटियाल, विनोद कुमार सागर।

सचिवः अनिल पंडित, प्रकाश टी पाल, रणदीप ग्रेवाल, अजय बिष्ट, आशुतोष गुलाटी, दीपक कुमार, मनजीत सिंह रौथाण, राजबीर सिंह बिष्ट, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार चैहान, शंभू प्रसाद ममगईं।

सह सचिवः अनिल सिंह बिष्ट, कपिल अरोड़ा, कुलदीप कुमार, संजय कुमार।

लेखापरीक्षकः जितेंद्र सिंह भण्डारी ,ललित भण्डारी, प्रभाकर कुमार, राजीव कुमार रोहिला।

पुस्तकालय अक्ष्यक्षः आरएस भारती, सुभाष परमार।

कार्यकारिणी सदस्य 10प्लसः राहुल अमोली, राम सूरत ठाकुर, सुनीता रानी।

कार्यकारिणी सदस्य 5प्लसः अनिल कुमार, अरूण कुमार, आशीष बड़थ्वाल, हजारा बानो।

कार्यकारिणी सदस्य 3 प्लसः अजय कुमार बलबीर चैहान।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments