Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबारिश के बाद अब उत्तराखंड में गर्मी छुड़ाएगी पसीना

बारिश के बाद अब उत्तराखंड में गर्मी छुड़ाएगी पसीना

उत्तराखंड में बुधवार से बारिश में कमी आएगी। बुधवार को कुछ पहाड़ी जिलों के अलावा प्रदेशभर में अगले चार दिन बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जून को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 23 से 25 जून तक पूरे राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा। बुधवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

लेकिन यह बहुत हल्की और कुछ इलाकों तक ही सीमित रहेगी। 25 जून तक मौसम साफ रहेगा, इससे तापमान में इजाफा होगा। 26 जून से फिर बारिश की संभावना बन रही है। खासकर 26 को कुमाऊं मंडल के जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद 27 और 28 जून को पूरे प्रदेश में बारिश होने संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments