Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबारिश ने मचाई तबाही, रातभर रही अफरा-तफरी, यात्रियों ने अपने वाहनों में...

बारिश ने मचाई तबाही, रातभर रही अफरा-तफरी, यात्रियों ने अपने वाहनों में गुजारी रात

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ नाले के पास अवरुद्ध हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास सुबह 6:20 बजे तक खुला था इसके बाद से लगातार पत्थर गिरने से हाईवे खोलने का काम कुछ देर बंद रहा। कुछ देर बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास यातायात हेतु सुचारू किया गया।

यात्रियों ने अपने वाहनों में गुजारी रात
कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में बाधित ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे 15 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। एनएच ने सड़क पर आई चट्टान को रातभर तोड़कर मशीनों से हटाया। शुक्रवार सुबह पांच बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हाईवे गुरुवार को अपराह्न तीन बजे पहाड़ी से चट्टान दरकने से बंद हो गया था। इस दौरान यात्रियों ने सड़क खुलने के इंतजार में अपने वाहनों में ही रात गुजारी। प्रशासन और पुलिस की ओर से यात्रियों को पानी व जरूरी सामान पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments