Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबीएएमएस डिग्री घपले में दो और डाक्टर गिरफतार

बीएएमएस डिग्री घपले में दो और डाक्टर गिरफतार

देहरादून। बीएएमएस डिग्री घपले में फरार दो और डाक्टर पुलिस ने गिरफतार कर लिए। आरोपियों में एक भारूवाला और दूसरा सहारनपुर में प्रेक्टिस कर रहा था। दोनों को पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरूवार को कोर्ट में पेश किया।

एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया कि बीएएमएस की फर्जी डिग्री लेकर उसके जरिए भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराने वाले कई डाक्टर फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में 20 आरोपी पहले ही गिरफतार किए जा चुके हैं। जबकि, फर्जीवाडे से पंजीकरण में 55 डाक्टर चिन्हित हो चुके हैं। इनकी गिरफतारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। हाल में तीन टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफतारी के लिए रवाना की गई हैं। पुलिस ने फर्जी डिग्री से पंजीकरण कारण प्रेक्टिस करने वाले डाक्टर मसूद अहमद निवासी आजाद काॅलोनी और प्रकाश सिंह निवासी डालनवाला को गिरफतार किया। सिओ अनिल जोशी ने बताया कि मसूद भारूवाला और प्रकाश सिंह सहारनपुर में प्रेक्टिस कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस फर्जीवाड़े में गैंग के सरगना के दो सगे भाई भी फरार हैं। जिनकी तलाश में लगातार दबिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments