Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबीजेपी के कंट्रोल रूम से अभी तक 13 सौ लोगो की समस्याओं...

बीजेपी के कंट्रोल रूम से अभी तक 13 सौ लोगो की समस्याओं का निवारण

देशभर के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य में भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। आलम यह हो गया है कि प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 48 हजार 300 के पार पहुंच गई है। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए सरकार द्वारा लगातार कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। तो वही भाजपा संगठन की ओर से प्रदेश मुख्यालय और अन्य जिलों में बनाए गए कंट्रोल रूम के माध्यम से समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद की जारी है। जिसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रदेश मुख्यालय में 21 अप्रैल से कंट्रोल रूम संचालित किया गया था और अन्य जिलों में 26 अप्रैल से कंट्रोल रूम की शुरुआत की गई थी। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से 1300 समस्यों का निस्तारण किया जा चुका है। इस दौरान मदन कौशिक ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल केवल राजनीतिक इस समय कर रहे, जबकि यह समय आलोचना करने का नहीं बल्कि राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का है, मदन कौशिक का कहना है कि वैक्सीनेशन अभियान में भी बीजेपी जनता की मदद करेगी और किसी को किसी भी प्रकार की जरूरत वैक्सीनेशन के लिए पड़ती है, तो पार्टी का कार्यकर्ता उसकी मदद करेगा।

– मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments