Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनबुजुर्गो के लिए लगेगा हाउस टैक्स का अलग काउंटर

बुजुर्गो के लिए लगेगा हाउस टैक्स का अलग काउंटर

गृहकर जमा कराने को बुजुर्गो के लिए अब अलग काउंटर Dehradun News

देहरादून। नगर निगम में हाउस टैक्स जमा होना शुरू हुआ तो लोगों की तादाद उमड़ने लगी। हालांकि, तय हुआ था कि बुधवार तक 25-25 लोग ही टैक्स जमा कर सकेंगे और गुरुवार से ये संख्या बढ़ाकर 50 कर दी जाएगी। इस संख्या को नगर निगम को बढ़ाना पड़ा। निगम में दूसरे दिन 72 लोगों ने टैक्स जमा कराया। इनमें 25 लोग वे भी शामिल थे, जिन्हें एक दिन पहले टोकन दे दिए गए थे। टैक्स जमा कराने में बुजुर्गो की संख्या अधिक देखते हुए उनके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था कर दी गई है। अब 75 लोग टैक्स जमा कर सकेंगे।

नगर निगम में दो लाख रुपये हाउस टैक्स जमा हुआ। इसमें डेढ़ लाख रुपये का टैक्स उन लोगों के जरिये जमा हुआ जो निगम में आए थे और शेष 50 हजार रुपये का टैक्स निगम इंस्पेक्टरों ने घर-घर जाकर वसूल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments