Saturday, September 26, 2026
Homeदेहरादूनबैंक हड़ताल से पहले पेंशनरों को राहत, 26 सितंबर तक जारी होगी...

बैंक हड़ताल से पहले पेंशनरों को राहत, 26 सितंबर तक जारी होगी सितंबर की पेंशन

देहरादून। प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देने की तैयारी की है। सरकार ने सितंबर माह के वेतन और पेंशन का भुगतान 26 सितंबर तक करने के निर्देश दिए हैं। इससे बैंक हड़ताल के दौरान भुगतान प्रभावित होने की आशंका नहीं रहेगी।

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है बैंक हड़ताल

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इस दौरान बैंकिंग लेन-देन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर माह का वेतन और पेंशन अग्रिम रूप से जारी करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख सचिव वित्त रमेश कुमार सुधांशु ने 25 सितंबर को सभी जिलाधिकारियों के साथ ही कोषागार तथा पेंशन एवं हकदारी निदेशक को निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्मिकों और पेंशनरों को सितंबर 2026 के वेतन-पेंशन का भुगतान 26 सितंबर, शनिवार तक सुनिश्चित किया जाए।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूरे माह के वेतन और पेंशन का निर्धारण करने के बाद यदि किसी प्रकार के समायोजन की आवश्यकता होती है तो उसका समायोजन अक्टूबर 2026 के वेतन-पेंशन में किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित लेखांकन प्रक्रिया को भी नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments