Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे जुबिन

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे जुबिन

देहरादून। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में जुबिन नौटियाल अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। उन्होंने हाल ही में देहरादून और मसूरी में हॉलीवुड मूवी के दो गानों की शूटिंग पूरी की है। 

गानों में बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। फिल्म विशेषज्ञ सुमित अदलखा ने बताया कि 20 जून से 26 जून तक हॉलीवुड के दो गाने शूट किए गए। इनमें एक गाने को हिंदी भाषा में डब भी किया है।

कहा कि दोनों ही गाने जुबिन नौटियाल ने गाए हैं। जुबिन ने गाने में एक्टिंग भी की है। ये गाने बेहद खास हैं।

हॉलीवुड मूवी का नाम इनिशिएटिव
सुमित अदलखा ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए शूटिंग की जानकारी गुप्त रखी गई थी।

जुबिन ने बताया कि हॉलीवुड मूवी का नाम इनिशिएटिव है। शूटिंग देहरादून, मसूरी व अन्य लोकेशन में की गई।  

भूषण कुमार आएंगे देहरादून

जुबिन नौटियाल ने बताया कि टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार जल्द देहरादून आ सकते हैं। वह यहां कई फिल्मों के शूट की योजना बना रहे हैं। यह उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments