Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबोर्ड परीक्षा के दौरान कोरोना से बचाव को जरूरी तैयारी के निर्देश

बोर्ड परीक्षा के दौरान कोरोना से बचाव को जरूरी तैयारी के निर्देश

शिक्षा महानिदेशक विनय शंकर पांडे ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों को कोविड-19 से बचाने के लिए समस्त सीईओ और डीईओ को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने अधिकारियों से बात कर कहा कि स्कूलों में साफ सफाई का खास ध्यान रखा जाए। वहीं, स्कूलों में बालक एवं बालिका शौचालय के निर्माण के लिए इसे जिला योजना में शामिल कराया जाए।

शिक्षा महानिदेशक ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि प्रदेश में कक्षा एक से आठवीं तक के 787 स्कूलों में बालिका और 68 स्कूलों में बालक शौचलय नहीं हैं। निर्माण के लिए इन्हें जिला योजना में शामिल कराया जाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान कोरोना से बचाव के लिए अधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के बारे में भी जानकारी ली। वहीं, आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में अधिकारियों को कहा कि विद्यालयवार सम्मेलन एवं सेमीनार कर स्थानीय स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की गाथाओं एवं कार्यों से छात्र-छात्राओं का परिचय कराएं।

महानिदेशक ने विभागीय अधिकारियों से अटल उत्कृष्ट स्कूलों के संचालन एवं सीबीएसई से मान्यता, इन स्कूलों में शिक्षकों एवं प्रिंसिपलों के खाली पद, अंग्रेजी माध्यम से छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की सूची, गेस्ट टीचरों की तैनाती एवं प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर शिक्षा महानिदेशक के साथ अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती भी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments