Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनब्रेड फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक हुए ब्लास्ट,...

ब्रेड फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक हुए ब्लास्ट, लगी भीषण आग

देहरादून। देहरादून ब्रेड फैक्ट्री में रखे कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हो गए। जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना आज तड़के की है।

शहर में पटेलनगर एरिया स्थित इस फैक्ट्री में आज सुबह कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए तो आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। लोग घर से बाहर निकल आए। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बताया गया कि ब्लास्ट से लगी आग की चपेट में सोते हुए सात मजदूर फंस गए। जिन्हें पटेलनगर पुलिस ने बचाया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments