Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा के प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक आज मनाया जाएगा...

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक आज मनाया जाएगा पार्टी का स्थापना दिवस

देहरादून। भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक मंगलवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। 

कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंगलवार को एकांतवास से बाहर निकलेंगे। सबसे पहले वह प्रदेश पार्टी कार्यालय जाएंगे जहां पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक आयोजित होंगे। 

प्रदेश पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी, मंत्री व विधायक भी उपस्थित रहेंगे। सबसे पहले पार्टी का नया ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद सभी लोग स्क्रीन पर प्रधानमंत्री को संबोधन सुनेंगे।
 
मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायवाला में विधानसभा अध्यक्ष के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से वह हरिद्वार जाएंगे और हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। दो बजे मीडिया सेंटर पहुंचकर कुंभ के कार्याें का लोकार्पण करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments