Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा ने की 30 स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी , पूर्व...

भाजपा ने की 30 स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी , पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और बहुगुणा का नाम किया शामिल

देहरादून।  उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार को स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी कर दी है। सूची में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम शामिल किया गया है। 

ये था पूरा मामला
बुधवार को भाजपा ने सल्ट उपचुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। लेकिन बाद में इसे पार्टी के ग्रुप से हटा दिया गया। इसकी वजह सूची से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम शामिल न होना माना जा रहा था। 

दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के नाम शामिल न होने पर सियासी हलकों में चर्चाएं गरम होने लगीं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसकी खबरें वायरल हुई तो पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान को बयान जारी करना पड़ा। 

उन्होंने कहा था कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। त्रुटिवश नाम सूची में प्रिंट होने से छूट गए थे। इन नामों को पूर्व से ही पार्टी के स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है। हालांकि संशोधित सूची बुधवार को जारी नहीं हुई थी।

अब मैदान में सात प्रत्याशी 
सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मोहन उपाध्याय का नामांकन रद्द हो गया। उम्मीदवार का नाम उत्तराखंड निर्वाचन नामावली में नहीं होने के कारण नामांकन रद्द किया गया, जबकि अन्य सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। सल्ट उपचुनाव के लिए अब सात प्रत्याशी मैदान में हैं।

ये प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
1-महेश जीना (भाजपा प्रत्याशी)
2-गंगा पंचोली (कांग्रेस प्रत्याशी)
3-शिव सिंह रावत ( सर्वजन स्वराज पार्टी)
4- नंदकिशोर (पीपीई डेमोक्रेटिव पार्टी)
5- सुरेंद्र सिंह कंडारी (निर्दलीय)
6-पान सिंह रावत (निर्दलीय)
7-जगदीश चंद्र (उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी)

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments