Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा ने जारी की नौ प्रत्‍याशियों की सूची, पूर्व सीएम खंडूड़ी की...

भाजपा ने जारी की नौ प्रत्‍याशियों की सूची, पूर्व सीएम खंडूड़ी की बेटी रितु कोटद्वार से लड़ेंगी चुनाव

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कोटद्वार विधानसभा सीट से पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी की बेटी और यमकेश्‍वर विधायक रितु भूषण खंडूरी को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, केदारनाथ विधानसभा सीट से शैला रानी रावत, झबरेड़ा से राजपाल सिंह, पिरानकलियर से मुनीश सैनी, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, जागेश्‍वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं से मोहन सिंह बिष्‍ट, हल्‍द्वानी से जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को टिकट दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments