Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- पहले संगठन का गठन, फिर...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- पहले संगठन का गठन, फिर दायित्वों पर मंथन

प्रदेश सरकार में दायित्व की राह देख रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी और इंतजार करना होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहले पार्टी संगठन के गठन का काम करेगी और उसके बाद दायित्व बांटे जाने पर मंथन होगा। प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपटने के बाद संगठन के गठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।

जिलाध्यक्षों की घोषणा भी चुनाव के बाद होगी। प्रदेश सरकार में दायित्व बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दायित्व भी दिए जाएंगे, लेकिन सबसे पहले संगठन के गठन का काम होगा। उन्होंने संकेत दिए कि इस माह में ही संगठन के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके बाद दायित्वों बांटे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments