Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा में आज शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के एक विधायक

भाजपा में आज शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के एक विधायक

देहरादून। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा जल्द विपक्ष कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक जिन तीन विधायकों के भाजपा नेताओं के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा था, उनमें से एक कांग्रेस विधायक शनिवार को भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

हाल ही में भाजपा ने टिहरी जिले की धनोल्टी सीट से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार को अपने पाले में लाकर कांग्रेस को पहला झटका दिया था। हालांकि प्रीतम निर्दलीय विधायक हैं, मगर पिछली कांग्रेस सरकार में वह मंत्री रहे हैं। इस नाते कांग्रेस को भरोसा था कि प्रीतम आगे भी साथ बने रहेंगे। शुक्रवार को ही लैंसडौन से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने दावा किया था कि पार्टी नेताओं के संपर्क में कांग्रेस समेत कुल तीन विधायक हैं, जिन्हें जल्द भाजपा में शामिल किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के एक विधायक शनिवार को दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। ये विधायक गढ़वाल मंडल से बताए जा रहे हैं और इससे पहले भी विधायक रह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि गढ़वाल मंडल के कांग्रेस समेत दो पूर्व विधायकों से भाजपा का लगातार संपर्क बना हुआ है। इसके अलावा कुमाऊं मंडल से दो युवा चेहरों पर भी भाजपा की नजर है। साफ है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस की कोशिश भी रहेगी कि वह इसी तर्ज पर भाजपा को जवाब दे। अब इसमें कांग्रेस को कितनी कामयाबी मिल पाती है, देखना दिलचस्प होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments