Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा में जल्द शामिल हो सकते हैं विधायक राम सिंह कैड़ा

भाजपा में जल्द शामिल हो सकते हैं विधायक राम सिंह कैड़ा

देहरादून। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कैड़ा की मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से हुई मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा कि वह दो-तीन के भीतर दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार और धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कुछ समय पहले दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। राजकुमार तो विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा भी दे चुके हैं। इस बीच लंबे समय से चर्चा चल रही है कि भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनके भाजपा में आने की चर्चाओं के साथ भीमताल क्षेत्र में पार्टी के भीतर से विरोध के सुर भी उठ रहे हैं।

इस बीच विधायक कैड़ा ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से देहरादून में मुलाकात की। उनके बीच करीब पौन घंटे तक बातचीत हुई। ऐसे में माना जा रहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि विधायक की उनके साथ शिष्टाचार मुलाकात थी। कैड़ा भाजपा में शामिल हो रहे हैं या नहीं, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस विषय पर उनकी कोई बात नहीं हुई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments